आलोट। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विक्रमगढ में एवं आसपास स्थित देवी-देवताओ का पूजन-वंदन विक्रमगढ वासियो ने पूरी श्रध्दा के साथ किया। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर में छायादार पौधे भी रोपे गये।
विक्रमगढ के सभी मंदिर व देवस्थानो पर जाकर नागरिको ने पूजा-अर्चना कर नारियल चढाये और मंगल कामनाएं की बाद में सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया। इस दौरान मदनसिंह सोलंकी, पं. जितेन्द्र व्यास, भंवरसिंह सोलंकी, देवेन्द्रसिंह सोलंकी, कंवरलाल पटेल, रामचंद्र शर्मा, प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित थे।
इसी प्रकार आलोट के मुक्तिधाम प्रांगण मे मोबाइल वाट्सअप लवली 26 ग्र्रुप के सदस्यो ने छायादार पौधे रोपने की शुरूआत की। समीप के गांव नारायणी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के बैनर तले यहॉ के प्राथमिक विद्यालय एवं ऑगनवाडी केन्द्र परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान नरेन्द्र पांचाल, किशोरसिह डोडिया, पंचमसिह डोडिया आदि समिति सदस्य उपस्थित थे।
देवी-देवताओ का पूजन-वंदन कर पौधारोपण किया
