• Wed. Jul 29th, 2026

गुलाब चक्कर पर पहली बार हुआ भव्य हरि कीर्तन, भक्तजन कृष्ण भक्ति में हुए मगन

BySurendra Jain

Jul 29, 2026

खबर पक्की, 29 जुलाई, रतलाम। जिला प्रशासन रतलाम के सहयोग से नव-श्रृंगारित गुलाब चक्कर पर मंगलवार शाम भक्ति और भजन का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
नित्येंद्र एम आचार्य एवं इस्कॉन मंदिर रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में यहां पहली बार भव्य हरि कीर्तन एवं नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ढोल-मंजीरे और करताल की धुन पर जैसे ही हरे कृष्ण हरे राम के जयकारे गूंजे, पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
श्रोता श्री कृष्ण भक्ति रस में आनंदित होकर सुध-बुध खो बैठे। पुरुष और महिलाएं राधा-मीरा बनकर मगन होकर नृत्य करते हुए भगवान के नाम में डूब गए। कीर्तन के दौरान कई बार जय श्री कृष्ण और राधे-राधे के नारों से गुलाब चक्कर गूंज उठा।
आयोजक नित्येंद्र एम आचार्य ने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन रतलाम का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग से ही रतलाम में इस तरह का दिव्य आयोजन संभव हो पाया।
साथ ही उन्होंने भाई राजमणि दास जी का भी धन्यवाद किया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से कीर्तन को भव्य स्वरूप मिला। 6 वर्षीय प्रिंसेस वैष्णवी ने ये चमक ये दमक गाकर सबको खुश कर दिया।इनकी माता नम्रता द्वारा इसको संगीत में तैयार किया गया है
भक्तों ने कहा कि रतलाम में पहली बार इस तरह का सार्वजनिक कीर्तन हुआ है। भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहें, ऐसी सभी की कामना है।

error: Content is protected !!