• Mon. Jul 27th, 2026

कारगिल विजय दिवस पर युवा मोर्चा ने निकाली मशाल यात्रा

BySurendra Jain

Jul 27, 2026

खबर पक्की, 28 जुलाई, रतलाम। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रतलाम द्वारा भाजपा जिला कार्यालय से शहीद चौक शहर सराय तक मशाल यात्रा निकाली गई । कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मशाल यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, शहीदों के सम्मान में युवा मोर्चा मैदान में, वंदे मातरम् के नारे लगाए गए । इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना व कारगिल युद्ध के वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करना था। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री विप्लव जैन, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने संबोधित किया । उन्होंने कहा कि भारतीय सेना निस्वार्थ भाव से राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देती हे ।कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है और युवा मोर्चा का हर एक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध हे ।
शहीद चौक पर यात्रा के समापन अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई । देश की अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प भी लिया गया । इस अवसर पर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, गोविंद काकानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार, आदित्य डागा सहित युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा महामंत्री कृष्णा डिंडोर ने किया व आभार प्रदेश आई.टी. प्रभारी शुभम गुर्जर ने माना।

error: Content is protected !!