• Sat. Aug 22nd, 2026

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया तीर्थ यात्रियों का सम्मान तथा नमकीन क्लस्टर इकाई का भूमिपूजन किया

BySurendra Jain

Jul 15, 2018

रतलाम /मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने रतलाम जिले के भ्रमण के दौरान जिले के ग्राम कुआझागर में प्रवेश किया, यहां पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने ग्राम  कुआझागर के मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तीर्थ यात्रियों का सम्मान एवं स्वागत किया। इसी तरह मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ग्राम करमदी में नमकीन क्लस्टर के क्षेत्र में नवीन औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर राज्य योजना उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री चेतन्य काश्यप, रतलाम ग्रामीण विधायक श्री मथुरालाल डामर, सैलाना विधायक श्रीमती संगीता चारेल, कृषि आयोग अध्यक्ष श्री ईश्वरलाल पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कान्हसिंह चौहान, कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, एसपी श्री गौरव तिवारी तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!