• Tue. Jul 28th, 2026

रतलाम के नए कलेक्टर होंगे अजय कटेसरिया : यूसीसी ड्राफ्ट बनाने में निभाई थी अहम भूमिका

BySurendra Jain

Jul 25, 2026

खबर पक्की, 25 जुलाई, रतलाम। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात 20 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के ट्रांसफर किए। ट्रांसफरों में 6 जिलो के कलेक्टर बदले गए। इनमें रतलाम भी शामिल है। रतलाम के नए कलेक्टर अजय कटेसरिया होंगे। वर्तमान कलेक्टर मिशा सिंह का शहडोल कलेक्टर के पद पर ट्रांसफर कर दिया है।
2012 बैच के है नए कलेक्टर
रतलाम के नए कलेक्टर अजय कटेसरिया 2012 बैच के अधिकारी है। कटेसरिया वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव के अलावा कर्मचारी चयन मंडल भोपाल के संचालक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। इसके अलावा कटेसरिया ने समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी।
पहले दस साल तक बंद पड़ी पदोन्नति की कार्यवाही के लिए कटेसरिया ने पदोन्नति नियम-2025 तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए ड्राफ्ट तैयार करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सीएम डॉ मोहन यादव ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी।
मिशा सिंह का 10 माह में बदला जिला
रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह ने 3 अक्टूबर 2025 को ज्वाइन किया था। जबलपुर अपर कलेक्टर से पदोन्नत कर उन्हें रतलाम का कलेक्टर बनाया था। कलेक्टर के 10 माह के कार्यकाल में उनका जिला बदल दिया।

error: Content is protected !!