• Tue. Jul 28th, 2026

रतलाम में सड़क पर धरने पर बैठे NSUI कार्यकर्ता:संविधान की किताब लेकर प्रदर्शन; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

BySurendra Jain

Jul 24, 2026

खबर पक्की, 24 जुलाई, रतलाम, नीट पेपर समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक और दिल्ली में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के विरोध में रतलाम में राष्ट्रीय शिक्षित युवा संघ व एनएसयूआई पदाधिकारी धरने पर बैठ गए हैं।

शुक्रवार दोपहर एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता छत्री पुल स्थित आंबेडकर सर्कल के नीचे डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर को लेकर बैठे। जमकर नारेबाजी कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा।

एनएसयूआई द्वारा दो दिन आमरन अनशन व धरने की अनुमित प्रशासन द्वारा मांगी जा रही है। लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली। गुरुवार रात को भी पदाधिकारी दो बत्ती चौपाटी क्षेत्र में मंच बनाकर बैठ गए थे, जिन्हें पुलिस ने हटा दिया था। इसके बाद शुक्रवार दोपहर कार्यकर्ता एकत्र होकर अंबेडकर सर्कल पहुंचे। वहां सड़क पर दरी बिछा कर बैठ गए। धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो लिखा बैनर लगाया। हाथों में संविधान की किताब को भी रखा।जिलाध्यक्ष बोले- दो दिन से अनुमति मांग रहे NSUI जिलाध्यक्ष नीलेश शर्मा ने कहा कि हम दो दिन धरने की अनुमति मांग प्रशासन से मांग रहे हैं। गुरुवार रात को भी धरने पर बैठे थे, पुलिस ने हमें हटा दिया। फिर से हम धरने पर बैठ देश के युवाओं के साथ हैं। जब तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं होगा तब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षित युवा संघ जिला अध्यक्ष महेश मालवीय, विशाल कंडारे, गौरव, विक्की, उमेश आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!