• Mon. Sep 14th, 2026

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस : युवाओं, किसानों, आम नागरिकों और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी चरणबद्ध आंदोलन

BySurendra Jain

Jul 3, 2026

खबर पक्की, 3 जुलाई, रतलाम। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों के साथ रतलाम में जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने संबोधित किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर में चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू कर रही है। यह आंदोलन युवाओं, किसानों और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा, सरकार की जवाबदेही तय करने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि नीट एवं सीबीएसई परीक्षाओं से जुड़े विवादों और विद्यार्थियों की शिकायतों ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रभावित विद्यार्थियों को समय पर न्याय नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस छात्रों की गूंज अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच जाकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और न्याय की मांग करेगी।
हर्ष विजय गहलोत ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान प्रदेश का किसान गंभीर संकट से गुजर रहा है। किसानों को समय पर डीएपी, यूरिया एवं अन्य उर्वरक उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। कई स्थानों पर डीएपी की कमी है, जबकि एनपीके महंगे दामों पर बेची जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि टोकन व्यवस्था के कारण किसानों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। खाद की कालाबाजारी, मनमानी कीमतों और पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से खरीफ की बुवाई प्रभावित हो रही है।
जांच की मांग
कांग्रेस ने महाकाल लोक परियोजना में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं सार्वजनिक धन के उपयोग को लेकर उठे सवालों पर जवाबदेही तय करने की मांग की।इसके साथ ही अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चंदे एवं वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की भी मांग की गई।
भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए विशेष पोर्टल
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस की और से घोषणा की कि जल्द ही एक विशेष डिजिटल पोर्टल शुरू किया जाएगा, जहां कोई भी नागरिक भ्रष्टाचार, सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग अथवा कथित अवैध संपत्तियों से संबंधित जानकारी एवं दस्तावेज गोपनीय रूप से साझा कर सकेगा। शिकायतकर्ता की पहचान सुरक्षित रखी जाएगी तथा तथ्यों के सत्यापन के बाद उचित समय पर आवश्यक जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा
प्रदेश कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष हर्षविजय गहलोत एवं शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने बताया कि प्रदेश में छात्रों की गूंज”अभियान चलाया जाएगा।14 एवं 15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक त्रद्गठ्र्ठ ं ष्ट4ष्द्यशह्लद्धशठ्ठ निकाली जाएगी।15 जुलाई को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। जुलाई के अंतिम सप्ताह में विशाल जनआंदोलन एवं रैली आयोजित होगी।

You missed

error: Content is protected !!