• Mon. Sep 14th, 2026

मूणत पब्लिक स्कूल में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित

BySurendra Jain

Jul 3, 2026

खबर पक्की : 3 जुलाई, रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रतलाम द्वारा, मूणत पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।
प्रशिक्षण मेडिकल कॉलेज के डॉ. कृष्णकांत पाटीदार एवं उनकी टीम द्वारा दिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को हृदयाघात या अन्य आपात स्थितियों में सीपीआर देने की सही विधि का प्रदर्शन कर प्रशिक्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल संचालक विनोद मूणत के स्वागत उद्बोधन से हुई। इसके पश्चात सुबाहु मूणत, शोभीत मूणत ने अतिथियों का स्वागत किया। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन प्रितेश गादिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सीपीआर जैसी जीवनरक्षक तकनीक का ज्ञान प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। इससे समय पर किसी की जान बचाई जा सकती है।
प्रशिक्षण में लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के कोषाध्यक्ष संजय लुनिया, संचालक एवं प्रवक्ता हेमंत मूणत तथा दिनेश बरमेचा सहित अन्य पदाधिकारी एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी रेडक्रॉस सोसायटी के संचालक एवं प्रवक्ता हेमंत मूणत ने दी।

You missed

error: Content is protected !!