• Wed. Jul 29th, 2026

40 लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा, कारोबारी का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, पूरी रकम बरामद, दो आरोपियों की तलाश, ज्व्हाट्सएप पर ओके मैसेज से दिया लूट का इशारा

BySurendra Jain

Jul 2, 2026

खबर पक्की, 2 जुलाई, रतलाम। दो दिन पूर्व थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में 40 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में फरियादी के कर्मचारी को ही मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर लूटी गई पूरी 40 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली गई है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार हैं।
एसपी अमित कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। इस दौरान एएसपी विवेक कुमार,एएसपी राकेश पंद्रो और सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया भी मौजूद रहे।
एसपी के अनुसार, 30 जून को शहर सराय निवासी मनीष पटवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शराब व्यवसायी गौरव शर्मा की विभिन्न शराब दुकानों से एकत्र लगभग 40 लाख रुपये की नकदी उनके कार्यालय भेजी गई थी। नकदी गिनने के बाद कर्मचारी फरदीन उसे काले बैग में लेकर घर की ऊपरी मंजिल पर जा रहा था। इसी दौरान ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की वर्दी पहने और चेहरे पर कपड़ा बांधे एक युवक ने जान से मारने की धमकी देकर बैग लूट लिया और फरार हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में थाना स्टेशन रोड पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के दौरान फरियादी के कर्मचारी फरदीन की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। पूछताछ में उसने अपने भाई फैज और साथी असबाब के साथ मिलकर पूरी वारदात की साजिश रचने की बात स्वीकार कर ली।
व्हाट्सएप पर ओके मैसेज बना लूट का संकेत
पुलिस जांच में सामने आया कि जैसे ही 40 लाख रुपये फरदीन के पास पहुंचे, उसने व्हाट्सएप पर “ह्र्य” लिखकर अपने साथियों को संकेत भेज दिया। पूर्व योजना के मुताबिक दोनों आरोपी ब्लिंकिट की वर्दी पहनकर स्कूटी से पहुंचे और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी असबाब पहले ब्लिंकिट में काम कर चुका था, इसलिए पुलिस को भ्रमित करने के लिए उसी कंपनी की ड्रेस का इस्तेमाल किया गया।
पूरी रकम बरामद, दो आरोपी फरार
पुलिस ने फरदीन की निशानदेही पर उसके घर और आरोपी असबाब के घर के स्टोर रूम से 40 लाख रुपये की पूरी नकदी बरामद कर ली है। फिलहाल फरदीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका भाई फैज और साथी असबाब की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। साथ ही दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
मामले को सुलझाने में स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेन्द्रपाल सिंह जादौन,उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह कनेश, उप निरीक्षक मुकेश सस्तिया, उप निरीक्षक विजय बामनिया, उप निरीक्षक शिवेंद्र कुमार, उप निरीक्षक (रे.) नवलसिंह मिनावा, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक अभिषेक पाठक, प्रधान आरक्षक निलेश पाठक, प्र आर शान्तीलाल डिण्डोर, आरक्षक लाखन सिंह, आरक्षक रितेश यादव, आरक्षक निर्मल कटारा (सीएसपी कार्यालय), प्र. आर हेमंत पंवार तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक राहुल पाटीदार, आर तुषार सिसोदीया, आर पारस चावला, आर देवेन्द्र डोडिया की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!