• Wed. Sep 16th, 2026

बाजना में अवैध पेट्रोल विक्रय पर कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

BySurendra Jain

Jun 9, 2026

खबर पक्की, 9 जून, रतलाम। बाजना में सड़क किनारे अवैध रूप से पेट्रोल का भंडारण एवं विक्रय करने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराया है।
कार्यपालिक दण्डाधिकारी एवं तहसीलदार बाजना के प्रतिवेदन पर थाना बाजना में लक्ष्मण प्रजापति निवासी बाजना के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में कार्यपालिक दंडाधिकारी अनुविभाग सैलाना श्री पारस वैश, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री मोहित मेघवंशी, राजस्व निरीक्षक बाजना श्री राजेश पालिया पटवारी श्री मुकेश चौहान के संयुक्त दाल दल द्वारा 3 जून को त्रिवेणी अस्पताल के सामने निरीक्षण के दौरान लक्ष्मण प्रजापति को हाथ ठेला पर प्लास्टिक की बोतलों में पेट्रोल बेचते हुए पाया गया। मौके से 3 बोतल में 5 लीटर एवं 500-500 एमएल की कुल मात्रा 6 लीटर लगभग पेट्रोल जब्त किया गया। जांच में सामने आया कि पेट्रोल राजस्थान के छोटी सरवा स्थित पेट्रोल पंप से लाकर बाजना में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था।
प्रशासन ने बिना वैध दस्तावेज पेट्रोल के भंडारण एवं विक्रय को कानूनन अपराध मानते हुए आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की है।

error: Content is protected !!