• Sat. Aug 1st, 2026

श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ मे निर्विरोध चुनाव संपन्न, आगामी वर्ष 2027-2028 के लिए श्री बाफना अध्यक्ष व श्री मेहता महामंत्री चुने गए

BySurendra Jain

Jun 7, 2026

खबर पक्की, 7 जून, रतलाम। श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ नीमचौक की साधारण सभा की बैठक जैन स्थानक पर संघ रत्न इंदर मल जैन, संघ गौरव महेंद्र बोथरा, मणिलाल कटारिया, सुरेश कटारिया, प्रेम मोगरा, संघ अध्यक्ष अजय खिमसरा, महामंत्री विनोद बाफना, कोषाध्य्क्ष अमृत कटारिया के सानिध्य मे संपन्न हुईं।
बैठक मे सर्वप्रथम संघ अध्यक्ष अजय खिमेसरा ने स्वागत उद्बोधन देते श्री संघ के कार्यों की जानकारी देते सभी का आभार माना, बैठक मे सुरेश कटारिया, इंदर मल जैन, महेंद्र बोथरा, प्रेम मोगरा, मणिलाल कटारिया ने अपने सुझाव श्रीसंघ संचालन के लिए रखे जिसको सर्वानुमति से पारित किए गए। बैठक मे श्रीसंघ अध्यक्ष अजय खिमेसरा ने आगामी वर्ष 1 जनवरी 2027 से 31 दिसंबर 2028 तक 2 वर्षो के लिए नवीन अध्यक्ष के रूप मे विनोद बाफना का नाम रखा जिसको सभा मे सर्वानुमति से पास किया गया।
श्रीसंघ मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया की वर्ष 2006 से पूज्य गुरुदेव मोहनमुनी म सा की प्रेरणा से नीमचौक श्रीसंघ के चुनाव सर्वानुमति से हो रहे है और श्रीसंघ अपने अध्यक्ष का चुनाव कार्यकाल ख़त्म होने के 1 वर्ष पूर्ब कर लेता है, उसी कड़ी मे आज नवीन अध्यक्ष के लिए विनोद बाफना का मनोनयन हुआ। विनोद बाफना ने अपने मनोनयन के बाद श्रीसंघ का आभार माना साथ हीं अपने साथी के रूप मे महामंत्री के लिए प्रकाश मेहता के नाम की घोषणा की, आगामी महीनों में श्रीबाफना अपनी नवीन कार्यकारणी की घोषणा करेंगे। अंत मे आभार श्रीसंघ महामंत्री विनोद कटारिया ने माना, इस अवसर पर श्रीसंघ के सभी वरिष्ठजनो के साथ साथ युवा वर्ग सदस्य गण उपस्तिथ थे।

You missed

error: Content is protected !!