• Wed. Sep 16th, 2026

हत्या को अंजाम देने का प्रयास करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

May 30, 2026

खबर पक्की, 30 मई, रतलाम। थाना माणक चौक पुलिस पर रिपोर्ट लिखाने के 3 घंटे में ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जानलेवा प्रयास करने वाली तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से खून से सना चाकू जब्त किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 मई को फरियादी युवराजसिंह चौहान को तीन आरोपियों द्वारा हरमाला रोड अशोकनगर रतलाम में जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया। रिपोर्ट पर आरोपी मेहबूब, सद्दाम और रईस के विरुद्ध थाना पर अप.क्र. 262/26 धारा-109, 296(क्च), 351(3),3(5) क्चहृस् का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
तत्काल हुआ टीम का गठन, की कार्रवाई
घटना की गंभीरता पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर थाना माणकचौक थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने हत्या के प्रयास में फरार आरोपियों को मात्र 03 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी

  • मेहबूब पिता मुख्तियार हुसैन जाति नियारगर मुसलमान (32) निवासी ग्रीन सीटी, अशोक नगर रतलाम
  • रईस पिता मुख्तियार हुसैन जाति नियारगर मुसलमान (37) निवासी ग्रीन सीटी अशोक नगर रतलाम
  • सद्दाम पिता मुख्तियार हुसैन जाति नियारगर मुसलमान (34)निवासी ग्रीन सीटी अशोक नगर, रतलाम
    सराहनीय भूमिका
    आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी थाना माणकचौक, अनुराग यादव थाना प्रभारी थाना दीनदयाल नगर, उप निरीक्षक राकेश मेहरा, अंगदप्रतापसिह, सहायक उप निरीक्षक आशीष मांगरिया, प्रधान आरक्षक राजसिंह, दीपक बोरासी, राजेश मईडा, आरक्षक अविनाश मिश्रा, हेमन्त यादव, जीवन यादव, चन्दर मार्को, विरेन्द्र बारोङ, महिला आरक्षक प्रवीणा की सराहनीय भूमिका रही।
error: Content is protected !!