• Mon. Sep 21st, 2026

माननखेड़ा चौकी पुलिस की कार्रवाई-150 किलो अवैध डोडाचूरा सहित दो तस्कर गिरफ्तार, 13 लाख का मश्रूका जप्त

BySurendra Jain

May 26, 2026

खबर पक्की, 26 मई, रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में एएसपी विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में माननखेड़ा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 150 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ऐसे हुई कार्रवाई
पुलिस को 25 मई की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक 407 लोडिंग वाहन में दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध डोडाचूरा भरकर जावरा की ओर से आ रहे हैं।
सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी माननखेड़ा उपनिरीक्षक राजेश मालवीय ने पुलिस टीम के साथ चौकी के सामने फोरलेन रोड पर घेराबंदी की।एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 150 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस आरोपियों से डोडाचूरा के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी

  1. जीवनराम पिता परमाराम विश्नोई,48 वर्ष, निवासी पालडीमेस, थाना गच्छीपुरा, जिला नागौर (राजस्थान)
    2.सुखाराम पिता बल्लाराम विश्नोई, 30 वर्ष, निवासी रेण, थाना मेडता, जिला नागौर (राजस्थान)
    इनकी रही सराहनीय भूमिका
    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक राजेश मालवीय (चौकी प्रभारी माननखेड़ा), प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन सिंह जगावत, आरक्षक घनश्याम कुमावत, आरक्षक संतोष कुमार, आरक्षक अनिल डांगी, सैनिक सुरेश उपाध्याय, सैनिक जालमसिंह एवं सैनिक शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही।
error: Content is protected !!