• Wed. Sep 16th, 2026

पुलिस की कार्रवाई : 15.30 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

May 3, 2026

खबर पक्की, 3 मई, रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15.30 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना जावरा शहर प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मण्डलोई के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
2 मई को उप निरीक्षक सगीर खान को सूचना मिली कि जावरा के इमामबाड़ा क्षेत्र में सेमलिया वाली मस्जिद के पीछे एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए वाहीद (27) निवासी जावरा को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आए अन्य आरोपी
वाहीद से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में शामिल दो अन्य आरोपियों आरिफ (24) और फरहान (19) को भी गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक जीपर थैली में भरा 15.30 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग 30 हजार रुपये) बरामद किया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में जावरा शहर पुलिस टीम और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, पुलिस द्वारा आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!