खबर पक्की, 3 मई, रतलाम। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा लगातार सख्त निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इन निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने आमजन की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से हेल्पलाइन नंबर 7049127232 जारी कर नागरिकों से सूचना देने की अपील की है।
हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों पर कार्रवाई
रतलाम पुलिस को इस वर्ष अब तक हेल्पलाइन नंबर पर कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से जांच कर संबंधित थाना क्षेत्रों में वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाए, ताकि लोग बिना डर के जानकारी साझा कर सकें।
अब तक की प्रमुख कार्रवाई : प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस द्वारा निम्न कार्रवाई की गई, 05 प्रकरण अवैध शराब के खिलाफ (आबकारी अधिनियम के तहत)।
3 प्रकरण सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध दर्ज : 1 प्रकरण में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जीरो टॉलरेंस की नीति। रतलाम पुलिस अवैधानिक गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए लगातार सख्त कदम उठा रही है।
रतलाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 7049127232 पर दें। आपकी एक छोटी सी सूचना, किसी बड़े अपराध को रोक सकती है।
