• Sat. Aug 1st, 2026

रतलाम विकास प्राधिकरण को प्रदेश में काम में प्रथम लाने का प्रयास करेंगे : मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

BySurendra Jain

May 3, 2026

खबर पक्की, 3 मई, रतलाम। रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा जिला कार्यालय समारोह पूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में संगठन की परंपरा और गरिमा का निर्वहन करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी एवं प्रवीण सोनी, सदस्य राजेंद्र सिंह गोयल, राजेंद्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास और किरण महावर का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर,जुबिन जैन, सोनू यादव, पदमा जायसवाल, अनीता कटारिया, कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंत्री राजेंद्र पाटीदार, अनुज शर्मा, मीडिया सह प्रभारी निलेश बाफना, आईटी सेल प्रभारी निलेश राव, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार, सोना शर्मा, आदित्य डागा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आरंभ में जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए विश्वास जताया कि वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल के नेतृत्व में रतलाम विकास प्राधिकरण शहर के विकास कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। यह टीम कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल के साथ विकास मै अहम भूमिका निभाएगी।
नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राधिकरण जनहित और शहर के व्यवस्थित विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जो विश्वास जताया, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उनकी टीम रतलाम विकास प्राधिकरण को प्रदेश मै काम के लिए प्रथम लाने का प्रयास करेंगी ।
नवनियुक्त उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी और प्रवीण सोनी ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व दिया है उस पर खरे उतरेंगे और काम करके दिखाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जयवंत कोठारी ने किया और आभार आदित्य डागा ने माना।

You missed

error: Content is protected !!