खबर पक्की, 14 अप्रैल, रतलाम। जिले के बांगरोद और जड़वासा के बीच जंगल में सोमवार रात 11 बजे ऑस्ट्रेलिया का एक युवक मिला। युवक की 42 साल है। ग्रामीणों को जब युवक के बारे में जानकारी लगी तो भीड़ लग गई।
बांगरोद पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा समेत पुलिस बल पहुंचा। युवक एक पेड़ के नीचे बैठा मिला। पुलिस युवक को लेकर रात में नामली थाने पहुंची। जहां उससे पुलिस पूछताछ में जुटी। देर रात तक युवक अपना नाम नहीं बता पाया। इसके पास से वीजा जरुर मिला है।
ग्रामीणों ने दी सूचना
बांगरौद चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि रात की गश्त के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बांगरोद और जड़वासा के बीच एक विदेशी युवक पेड़ के नीचे अकेला बैठा है। वहां पहुंचने पर युवक से बात की। युवक ने ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला बताया।
ट्रॉली बैग को हाथ नहीं लगाने दे रहा
युवक जिस जगह मिला है वह स्थान बांगरोद रेलवे स्टेशन से आधा किमी दूर है। संभावना जताई जा रही है कि यह ट्रेन से बांगरोद में उतर गया होगा। युवक ने पुलिस को उसके पास वीजा होने की बात बताई है। लेकिन वह अपने ट्रॉली बैग को किसी को हाथ नहीं लगाने दे रहा है। यह भी बात सामने आ रही है कि युवक किसी ऑटो में बैठकर आया था। जिसे बांगरोद व जड़वासा के बीच उतार दिया। हालांकि ऑटो को लेकर अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल रात में बांगरोद चौकी से युवक को नामली थाने ले जाया गया। जहां सोमवार देर रात तक पूछताछ जारी थी।
जंगल में मिला ऑस्ट्रेलिया का युवक:पेड़ के नीचे बैठा मिला, रास्ता भटकने की आशंका; पुलिस पूछताछ में जुटी
