• Tue. Sep 22nd, 2026

जिले में पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर को धर दबोचा, 1 लाख रुपये कीमत की ब्राउन शुगर और बाइक जब्त

BySurendra Jain

Mar 30, 2026

खबर पक्की, 30 मार्च, रतलाम। रिंगनोद थाना पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत थाना रिंगनोद के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी रिंगनोद आनन्द सिंह आजाद और चौकी प्रभारी उनि रघुवीर जोशी की टीम ने मुखबीर की सूचना पर 29 मार्च 2026 को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी गुल उर्फ भय्यु 36 वर्ष पिता मीर जमान खान, निवासी बरगुण्डापुरा, जावरा को कलालिया फन्टा महू – नीमच फोरलेन रोड, ढोढर पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर और नीले रंग की हिरो पेशन प्रो मोटर सायकल जब्त की गई। जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 1,00,000 रुपये और बाइक की कीमत करीब 50,000 रुपये आंकी गई है। कुल जब्त मादक पदार्थ और संपत्ति की कीमत 1,50,000 रुपये है।
आरोपी के खिलाफ थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 124/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है।
जप्त मादक पदार्थ और संपत्ति
ब्राउन शुगर – 100 ग्राम, मूल्य 1,00,000 रुपये, हिरो पेशन प्रो मोटर सायकल – मूल्य लगभग 50,000 रुपये
तस्कर के आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उनि रघुवीर जोशी, आर. 194 राधेश्याम चौहान, आर. 974 शोभाराम शर्मा, आर. 291 कृष्णपाल सिंह, आर. 111 नरेन्द्रसिंह जगावत सराहनीय भूमिका रही।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!