• Tue. Sep 22nd, 2026

गोडाउन में बंधक बनाकर दुष्कर्म, रतलाम में दो गिरफ्तार

BySurendra Jain

Mar 30, 2026

खबर पक्की, 30 मार्च, रतलाम। जिले के नामली क्षेत्र में अगरबत्ती के गोडाउन में बंधक बनाकर दो चचेरी बहनों के साथ रेप के तीन आरोपी में से दो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाइक पर बैठाकर व गोडाउन का बाहर से दरवाजा लगाने वाला आरोपी फरार है। पुलिस इसकी तलाश में जुटी है।
रेप के आरोपी सुमित जाट निवासी घटवास और पवन जाट निवासी नामली पुलिस ने रविवार देर शाम सेजावता फंटा से गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। तीसरा आरोपी राजवीर कुमावत निवासी घटवास फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
शुक्रवार को 15 वर्षीय व 18 वर्षीय चचेरी बहनों ने परिजनों के साथ नामली थाने पहुंच दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने राजवीर कुमावत, सुमित जाट और पवन जाट के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया था।
15 वर्षीय पीडि़ता ने बताया था कि 25 मार्च को वह अपनी चचेरी बहन के साथ एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में गई थी। रात करीब 9.30 बजे दोनों घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान राजवीर कुमावत बाइक लेकर वहां पहुंचा। उसने कहा कि वह उससे 10 मिनट बात करना चाहता है और साथ चलने को कहा। इसके बाद वह दोनों को बाइक पर बैठाकर नौगांव पल्दूना रोड पर अगरबत्ती फैक्ट्री (गोडाउन) ले गया, जहां उसके दो साथी सुमीत जाट व पवन जाट पहले से मौजूद थे।
अलग-अलग कमरों में दुष्कर्म
पीडि़ता के अनुसार, वहां पहुंचने के बाद राजवीर उन्हें अंदर छोड़कर बाहर से दरवाजा बंद कर चला गया। इसके बाद सुमित जाट उसे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा।
वारदात के बाद जब बड़ी बहन बाहर निकली, तो उसकी चचेरी बहन मिली, जिसने बताया कि पवन जाट ने उसके साथ भी दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों को बाइक से एक घर ले जाया गया, जहां सुमित ने एक और पवन ने दूसरी युवती के साथ फिर दुष्कर्म किया।
डर के कारण चुप रहीं
घटना के बाद दोनों रिश्तेदार के यहां लौट गईं, लेकिन डर के कारण तुरंत किसी को कुछ नहीं बताया। शुक्रवार रात उन्होंने परिजन को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें थाने लेकर पहुंचे, जहां मामला दर्ज कराया गया। नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया आरोपी सुमीत जाट व पवन जाट को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी राजवीर की तलाश की जा रही है।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!