• Tue. Sep 22nd, 2026

आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया, 6 परियोजना अधिकारी, 1 सुपरवायजर को कारण बताओ सूचना जारी, 7 स्व सहायता समुह का एक दिवस का पोषण आहार राशि का कटौत्रा

BySurendra Jain

Mar 27, 2026

खबर पक्की, 27 मार्च, रतलाम। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों की मॉनीटरिंग हेतु विकसित व्यवस्था के अंतर्गत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कुछ केन्द्रों पर आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका अनुपस्थित पाई गई एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा भोजन समय पर प्रदाय नही किया जा रहा था। कार्य में लापरवाही बरतने के कारण 6 परियोजना अधिकारी, 1 सुपरवायजर , 7 स्व सहायता समुह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान परियोजना रतलाम ग्रामीण -1 अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र आलनिया बंद पाया गया तथा केंद्र पर कार्यकर्ता एवं सहायिका दोनों ही अनुपस्थित थी। परियोजना रतलाम ग्रामीण -1 पर्यवेक्षक श्रीमती पिंकी खेड़े द्वारा आंगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिका के कार्यो पर पर्याप्त नियंत्रण नही रखे जाने के पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया।
निरीक्षण के दौरान कुछ आंगनवाड़ी केंद्रों पर हितग्राही के मान से भोजन की मात्रा अपर्याप्त थी ,साथ ही भोजन की गुणवत्ता एवं किचन में बर्तनों की स्वच्छता भी संतोषप्रद नहीं होने पर लक्ष्मी स्व सहायता समुह (अंगना केंद्र चिकलीया), गोपाल स्व सहायता समुह ( आंगनवाड़ केंद्र आलनिया), गायत्री स्व सहायता समुह ( आंगनवाड़ी केंद्र सेमलिया), विकलाग स्व सहायता समुह ( आंगनवाड़ी केंद्र नारायणी), भगोरा स्व सहायता समुह ( आंगनवाड़ी केंद्र आली -2), महिला स्व सहायता समुह (आंगनवाड़ी केंद्र कसेर), शारदा स्व सहायता समुह ( आंगनवाड़ी केंद्र झालवा) का एक दिवस के पोषण आहार की राशि देयक अमान्य कर कटौत्रा किया गया।
निरीक्षण के दौरान आंगनवाडी केन्द्र झालवा (जावरा ग्रामीण), आंगनवाड़ी केंद्र नारायणी (आलोट), आंगनवाड़ी केंद्र आलनिया (रतलाम ग्रामीण-1), आंगनवाड़ी केंद्र चिखलिया( रतलाम ग्रामीण -1), आंगनवाड़ी केंद्र आली-2(बाजना), आंगनवाड़ी केन्द्र सेमलिया( रतलाम ग्रामीण-2), आंगनवाड़ी केंद्र कसेर (पिपलोदा) पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्धारित मेनू के अनुसार ताजा पका हुआ भोजन बच्चों को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था। प्रभारी परियोजना अधिकरी श्रीमती भारती डांगी, परियोजना अधिकारी जावरा ग्रामीण श्रीमती अंकिता पाटीदार, प्रभारी परियोजना अधिकारी आलोट श्रीमती मोनिका शुक्ला, प्रभारी परियोजना अधिकारी रतलाम ग्रामीण -1 श्रीमती प्रियंका बैरागी, प्रभारी परियोजना अधिकारी रतलाम ग्रामीण -2 सुश्री फिऱदौस खान, प्रभारी परियोजना अधिकारी बाजना श्रीमती एहतेशाम अंसारी द्वारा केन्द्र का संचालन नियमानुसार एवं संतोषजनाक नही होने पर कारण बताओ सूचना पर जारी किया गया।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!