• Tue. Sep 22nd, 2026

पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, 42 स्थायी वारंटी सहित 78 गिरफ्तारी वारंट तामील

BySurendra Jain

Mar 15, 2026

खबर पक्की, 15 मार्च, रतलाम। जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार रतलाम पुलिस द्वारा व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में 14–15 फरवरी की दरमियानी रात से सुबह तक जिले के सभी अनुभागों में यह विशेष कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु आईपीएस वैभव प्रिय, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर, उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान तथा उप पुलिस अधीक्षक आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। संबंधित थाना प्रभारियों व पुलिस बल के साथ मिलकर गुंडे-बदमाशों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की गई।
नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया ने पुराने कंट्रोल रूम पर शहर अनुभाग के पुलिस बल की ब्रीफिंग कर टीमों को कॉम्बिंग गश्त के लिए रवाना किया। इसके बाद पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और गुंडा-बदमाशों की जांच की गई।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिलेभर में पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार 42 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया, वहीं 78 गिरफ्तारी वारंट भी तामील करवाए गए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!