• Fri. Oct 30th, 2026

पत्नी और ससुराल वालों को देना सजा, वे ही मेरी मौत के जिम्मेदार, और खा ली मोइन ने सल्फास, सल्फास खाने से पहले किया वीडियो जारी

BySurendra Jain

Mar 12, 2026

खबर पक्की, 12 मार्च, रतलाम। पत्नी और ससुराल के परिजनों से तंग आ कर मोइन ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। सल्फास खाने से पहले मोइन ने एक वीडियो जारी किया जिसमें बताया की पत्नी और ससुराल के लोग मेरी मौत के जिम्मेदार रहेंगे। उनको सजा देना। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उकाला रोड निवासी मोइन पिता अनिस काजी (35) ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पूर्व मोइन ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला था, जिसकी जानकारी देर रात को मिली।
कई बार घर से झगड़ा कर चली जाती थी मायके फरहीन
मोइन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उसने बताया कि उसकी पत्नी और ससुराल वालो से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है। मोइन का फरहीन से निकाह 13 साल पहले हुआ। निकाह के बाद घरेलू झगड़ों के चलते कई बार मायके चली जाती। जिसमें फरहीन के परिजन भी उसे पूरा सहयोग करते थे। इतना ही नहीं पत्नी फऱहीन मुझे अपने बच्चो से भी मिलने नहीं देती। साला भी धमकी देता था। इस कारण काफी टेंशन था। मोइन वीडियो मे कई बार सल्फास की गोलिया दिखाते हुए और अपने बच्चो से मिलने की गुहार लगाते हुए नजर आया।
बच्चों की कस्टडी परिजनों को देने की मंशा
मोइन ने घटनाक्रम के लिए पत्नी और ससुराल वालो जिम्मेदार बताते हुए उन्हें सजा देने और प्रशासन से बच्चों की कस्टडी अपने घर वालों को देने की मंशा जाहिर की। पुलिस वीडियो की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Post

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन निकलता है 12 एमएलडी पानी, भविष्य में तालाबों में किया जाएगा उपयोग : कलेक्टर, कलेक्टर एवं महापौर ने करमदी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण, टीडीएस मशीन से स्वयं जांचा पानी
3 करोड़ रुपये की लागत से जून 2027 तक तैयार होगा फायर स्टेशन : कलेक्टर, कलेक्टर एवं महापौर ने पलसोड़ा में निर्माणाधीन फायर स्टेशन और स्वामित्व रजिस्ट्री कार्यों का किया अवलोकन
आगामी 5 से 10 वर्षों में रतलाम जिला आर्थिक रूप से उल्लेखनीय प्रगति करेगा : कलेक्टर, आगामी 3 वर्षों में रतलाम जिले में 40 से 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश संभावित

You missed

error: Content is protected !!