खबर पक्की, 12 मार्च, रतलाम। जिले में फरार अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा स्थाई वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में आदतन अपराधियों तथा विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के लिए यह अभियान नए वर्ष में भी प्रभावी रूप से जारी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए फरार वारंटियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत वर्ष 2026 में 01 जनवरी से अब तक कुल 286 स्थाई वारंट तथा 3097 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए जा चुके हैं।
जनवरी माह में कार्रवाई
जनवरी 2026 में विभिन्न प्रकरणों में फरार 150 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए गए, जबकि 1453 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए।
फरवरी माह में भी कार्रवाई जारी
फरवरी माह में पुलिस ने अभियान को आगे बढ़ाते हुए 130 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए तथा 1644 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए। इस प्रकार वर्ष 2026 में अब तक रतलाम पुलिस द्वारा कुल 286 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी और 3097 गिरफ्तारी वारंटों का तामील सुनिश्चित किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
