• Thu. Jul 30th, 2026

गैस कंपनियों द्वारा सिलेंडर की बुकिंग बंद बुकिंग सिलेंडर लगने के दिन से 1 महीने बाद की जाएगी और उसके 1 महीने में सिलेंडर आएगा

BySurendra Jain

Mar 11, 2026

खबर पक्की: 11 मार्च रतलाम, अमेरिका इजरायल और ईरान में हो रहे युद्ध का असर अब चीन और रूस को छोड़कर पूरी दुनिया पर दिखने लगा है। और भारत भी इसके लपेटे में आ गया है। सरकार के तमाम दावों और आश्वासन के उलट गैस कंपनियां उपभोक्ता की बुकिंग लेने से मना कर रही है और उन्हें बता रही है कि आपने जो सिलेंडर पहले लिया उसके 1 महीने बाद ही बुकिंग होगी और बुकिंग होने के 1 महीने बाद ही सिलेंडर मिलेगा। इसी प्रकार व्यावसायिक उपयोग के लिए लिए जाने वाले सिलेंडरों में भी सप्लाई बहुत खराब स्थिति में पहुंच गई है जिसका खामियाजा मैरिज गार्डन और होटल व्यवसायि को उठाना पड़ेगा। डीजल और पेट्रोल की सप्लाई में अभी इतनी कीमत दिखाई नहीं पड़ रही है क्योंकि रूस से 30 दिनों का तेल खरीदने की अनुमति अमेरिका ने दी है। लेकिन युद्ध अगर लंबा चला तो हालत बद से बदतर होते देर नहीं लगेगी। इसलिए जनता को आने वाले दिनों में होने वाली कठिनाइयों के लिए तैयार होना चाहिए और ईंधन का मितव्ययता से उपयोग करना चाहिए।

error: Content is protected !!