• Tue. Sep 22nd, 2026

महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मी ने चलाई गोली, पड़ोसी को लगी:रतलाम में अपनी बर्थडे पार्टी के दौरान किया हर्ष फायर; शराब के नशे में था

BySurendra Jain

Mar 10, 2026

खबर पक्की, 10 मार्च, रतलाम। जिले के आलोट में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग के दौरान गोली आसमान की बजाय सामने की ओर चल गई और पड़ोस में रहने वाले युवक को लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना सोमवार रात करीब 9.30 बजे आलोट नगर के प्रमिलागंज इलाके की है। यहां रहने वाला श्याम नायक पिता अमर सिंह अपना जन्मदिन मना रहा था। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था। इसी दौरान उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायर कर दिया।
गोली मकान के पास खड़े रोहित (18) पिता कालू नायक के दोनों पैरों की पिंडलियों में लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी श्याम नायक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
महाकाल मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड है आरोपी
आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि गोली चलाने वाला युवक उज्जैन के महाकाल मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता है। वह अपने घर पर जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान हुए हर्ष फायर में पड़ोसी युवक घायल हो गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!