• Sat. Aug 1st, 2026

संयुक्त मधुमेह जागरूकता मंच का सम्मान समारोह सम्पन्न

BySurendra Jain

Dec 30, 2025

खबर पक्की, 30 दिसंबर, रतलाम। संयुक्त मधुमेह जागरूकता मंच द्वारा 14 नवंबर विश्व मधुमेह दिवस पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क मधुमेह जाँच शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें नगर की 38 सामाजिक संस्थाओं ने हिस्सा लिया था और आरोग्य नर्सिंग कॉलेज के तकनीकी स्टाफ ने भी सहयोग किया था
इन सभी सहयोगियों के अभिनंदन एवं सम्मान हेतु एक अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन 18 दिसंबर रविवार को रखा गया कार्यक्रम मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे सिविल सर्जन डॉ एम.एस. सागर आई. एम. ए. अध्यक्ष डॉ चैतन्य खण्डेलवाल के आतिथ्य में श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में सम्पन्न हुआ अतिथियों का स्वागत डॉ लीला जोशी डॉ प्रदीप कोठारी डॉ सुलोचना शर्मा मनोज उपाध्याय महेश खण्डेलवाल लायन गोपाल जोशी आदि ने किया
शिविर प्रमुख मनोज उपाध्याय ने पिछले ग्यारह वर्षो से सतत जारी जाँच शिविर की वर्षवार जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक शिविरों में अभी तक 55 हज़ार से ज्यादा जांचे की गई 30 हजार से ज्यादा शुगर के मरीज़ पाए गए उसमें 20 हज़ार से ज्यादा पुराने एवं 10 हजार से ज्यादा नए डायबिटिक पेशेंट चिन्हित किए गए
संस्था के सूत्रधार मधुमेह विशेषज्ञ डॉ प्रदीप कोठारी ने संस्था की जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त मधुमेह जागरुकता मंच के तत्वावधान में 14 नवंबर शुक्रवार को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर लगभग पुरे शहर को कवर करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 6बजे से दोपहर 12 बजे निशुल्क शुगर स्क्रीनिंग की गई
सम्भवतः रतलाम भारत देश का प्रथम शहर है वर्ल्ड डायबिटिक डे पर निःशुल्क शुगर टेस्टिंग का महाकुंभ लगता है जहाँ एक बेनर तले एक ही तारीख और समय पर सम्पूर्ण शहर में इतने शिविर लगते है
हर वर्ष डॉ बी.एल. तापड़िया साहब आदि के सहयोग से टेक्निकल स्टाफ मिलता था इस वर्ष उल्लेखनीय है कि सम्पूर्ण रतलाम शहर में लगे शिविरों में आरोग्य इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग द्वारा लगभग 30 नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध कराकर विशिष्ट सहयोग प्रदान किया गया था
संस्था संयोजक पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने अपने उद्बोधन में बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य प्रीडायबिटीक मरीजों को चिन्हित कर उन्हें फॉलो कर उन्हें जीवन शैली में सुधार करने की सलाह देकर शुगर पेशेंट बनने से बचाना है सभी मधुमेह रोगियो का डाटा संगृहीत किया गया है संगृहीत डाटा का विश्लेषण कर संयुक्त मधुमेह जागरुकता मंच द्वारा इस सन्दर्भ में सतत अभियान चलाया जाएगा एवं मंच के मधुमेह विशेषज्ञ डॉ प्रदीप कोठारी एवं डॉ लीला जोशी द्वारा मधुमेह रोगियो की आगे की अनेक जाँच एवं परामर्श भी निशुल्क देंगे
मुख्य अतिथि डॉ बेलसरे ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शासकीय स्तर पर चलने वाली योजनाओं का भी लाभ सब तक पहुँचे यह प्रयास भी जरूरी है
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर ने मधुमेह रोग के कारण निवारण एवं भ्रांतियों पर विस्तार से समझाया
विशिष्ट अतिथि डॉ चैतन्य खण्डेलवाल ने अपने संबोधन में भारत में मधुमेह रोगियों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था के प्रयास अनुकरणीय है और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हर सम्भव सहयोग हेतु तत्पर है
सभी तकनीकी सहयोगी नर्सिंग स्टाफ को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया सभी 38 सहयोगी संस्थाओ को अभिनंदन पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया
कार्यक्रम में नगर की अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण पत्रकारगण शिविर सहयोगी मेल फीमेल नर्सेस एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री महेश खण्डेलवाल ने किया और आभार संस्था सचिव डॉ सुलोचना शर्मा ने माना

You missed

error: Content is protected !!