खबर पक्की : 22 दिसंबर पुणे, रतलाम महाराष्ट्र की संस्था विधिभाष्य द्वारा राष्ट्रीय स्तर की कॉलेज लेबल डिबेट प्रतियोगिता में देश के विभिन्न कॉलेजों से आए लगभग 100 प्रतिभागियों में पुणे के शंकर राव चव्हाण लॉ कॉलेज की बीबीए एलएलबी इंटीग्रेटेड कोर्स की प्रथम वर्ष की छात्रा भावी जैन द्वारा अपने धुआंधार और धारा प्रवाह तर्कों से सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए 7000 का प्रथम पुरस्कार और ट्रॉफी जीत ली। उल्लेखनीय है की भावी जैन रतलाम की निवासी होकर गुरु तेग बहादुर एकेडमी बड़बड़ रोड की पूर्व छात्रा है और महाराष्ट्र स्टेट की लॉ कॉलेज की प्रवेश परीक्षा में मेरिट के आधार पर उसे पुणे का शंकर राव चौहान लॉ कॉलेज में एडमिशन मिला है और कॉलेज की तरफ से डिबेट कंपटीशन में भाग लेकर उसने अपने कॉलेज और स्कूल को गौरवान्वित किया है। डिबेट में उसके टॉपिक इस तरह थे।
Round 1: Does alimony protect the vulnerable, or does it perpetuate an unjust financial burden?
Round 2: Sacred Vows vs Silent Scars: Is criminalizing marital rape a step towards gender justice or a blow to marital harmony? और दोनों ही टॉपिक पर उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया कॉलेज उनकी इस उपलब्धि पर उनके कॉलेज और स्कूल के साथियों और इष्ट मित्रों और संबंधियों ने उन्हें बधाई दी है। खबर पक्की भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है की वह इसी तरह रतलाम और देश प्रदेश का नाम रोशन करते रहे।

