• Thu. Sep 24th, 2026

पुलिस लाईन स्थिति पुलिस परेड ग्राउंड रतलाम में आयोजित हुई जनरल परेड

BySurendra Jain

Dec 18, 2025

खबर पक्की, 18 दिसंबर, रतलाम। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 16 दिसंबर को एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन किया गया।
परेड कमांडर सूबेदार अनोखीलाल परमार के नेतृत्व में परेड द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई। इसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों में से उत्कृष्ट वेशभूषा एवं अनुशासन प्रदर्शित करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया। परेड के समापन पर अति पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को कमांड कराई और अनुशासन का महत्व बताया।
जनरल परेड आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित एवं कार्य के प्रति तत्पर बनाए रखना है। जनरल परेड के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट (वेशभूषा व अनुशासन) की समीक्षा की गई।

error: Content is protected !!