• Wed. Sep 23rd, 2026

80 फीट रोड पर दिनदहाड़े युवती से मोबाइल छीना, दो पहिया वाहन सवार बदमाश फरार

BySurendra Jain

Dec 16, 2025

खबर पक्की, 16 दिसंबर, रतलाम। शहर के औद्योगिक थाना अंतर्गत 80 फीट रोड पर मंगलवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने एक युवती से मोबाइल छीन लिया। बदमाश दुपहिया वाहन पर सवार थे। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्तूरबा नगर निवासी फरियादिया अपनी छोटी बहन के साथ दो पहिया वाहन से कस्तूरबा नगर से 80 फीट रोड होते हुए अलकापुरी जा रही थी। फरियादिया वाहन चला रही थी, जबकि उसकी छोटी बहन पीछे बैठी हुई थी और उसके हाथ में मोबाइल फोन था।
इसी दौरान जी.डी. हॉस्पिटल के सामने एक अन्य दो पहिया वाहन पर सवार अज्ञात बदमाश आए और पीछे बैठी छोटी बहन के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
बताया गया कि बदमाश तेज गति से वाहन चला रहे थे, जिससे वाहन का नंबर नहीं देखा जा सका। छीने गए मोबाइल में जियो कंपनी की सिम लगी हुई थी। घटना के बाद युवती ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्रिय रहवासी हैरान हैं।

You missed

error: Content is protected !!