• Tue. Aug 4th, 2026

एसपी द्वारा जनसुनवाई में आएं 40 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

BySurendra Jain

Dec 16, 2025

खबर पक्की, 16 दिसंबर, रतलाम। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 40 आवेदको की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से सुना। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न शिकायतो को सुनकर थाना प्रभारीयो से प्रकरणों के बारे में एवं की गई कार्यवाही की जानकारी ली साथ ही नई शिकायतो पर शीघ्र कार्यवाही कर निराकरण करने एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने के संबंध में निर्देश दिए गए। पुलिस अधिक्षक द्वारा पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की और उनकी प्रगति की जांच की। एसपी ने आमजन की शिकायतें सुनने पर बल दिया और कहा कि यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी। इस दौरान निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन, निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, निरीक्षक श्रीमति गायत्री सोनी, निरीक्षक पतिराम डावरे, निरीक्षक रेखा चौधरी, निरीक्षक पार्वती गौड़, निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, निरीक्षक रमेश कोली, उप निरीक्षक अनुराग यादव आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!