• Wed. Sep 23rd, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही मुझे मंत्री बनाया है : प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह, डॉ. मोहन यादव सरकार 2 वर्ष पूर्ण होने पर स्वागत समारोह में मुंह मीठा कराया

BySurendra Jain

Dec 13, 2025

खबर पक्की, 13 दिसंबर, रतलाम। जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह का जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। स्वागत समारोह मे प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नींव है। कार्यकर्ताओं की वजह से आज भाजपा देश और दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। मुझे मंत्री भी कार्यकर्ताओं ने ही बनाया है। हमे पार्टी के पूर्वजों को भी नही भूलना चाहिए, जिनके कारण आज हम यहां है। कार्यकर्ताओं के सम्मान मे मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जल्द ही मिलकर समारोह आयोजित किया जायेगा। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता से संवाद करेगे।
समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। इस मौके पर प्रभारी मंत्री श्री शाह ने पदाधिकारियों का मुॅह मीठा कराकर उन्हें प्रदेश सरकार के 02 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाइयां दी। पार्टी पदाधिकारियों ने उसके बाद उनका स्वागत किया। समारोह का संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने किया। इस दौरान ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंषी, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शेलेन्द्र डागा, पूर्व जिला महामंत्री संगीता चारेल, रतलाम जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, जिला उपाध्यक्ष अनिता कटारिया, प्रहलाद राठौर, सोनु यादव, विप्लव जैन, जिला मंत्री प्रतापसिंह, राजेन्द्र षांतिलाल पाटीदार, राजेन्द्र पाटीदार होस्टल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज षर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सहकार्यालय मंत्री नीलेष बाफना, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, नीलेष गांधी, मयूर पुरोहित, दिनेश धाकड़, कमलेश पाटीदार, डॉ.फुलसिंह जाधव, भेरूलाला निनामा, कैलाष झोडिया राजेश शर्मा, रितेश जैन, दिलीप सिंह डोडिया, सोशल मीडिया संयोजक करण वशिष्ठ आई.टी.सेल संयोजक नीलेश राव, झुग्गी प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्रीकांत डोसी सहित प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!