रतलाम के नवागत S.P.गौरव तिवारी आज सोमवार को 11 से 12 बजे के बीच पदभार ग्रहण करेंगे। गौरव तिवारी 2011 में जब प्रक्षिक्षु I.P.S के रूप में रतलाम में ट्रेनिंग ले रहे थे तब उन्होंने अपराधियों में जो ख़ौफ़ पैदा किया था और जनता में जो ईमानदार दबंग अफसर की छबि बनाई थी वो इतने बरसों बाद आज भी अंकित है रतलाम से जाने के बाद अपनी नियमित पोस्टिंग के दौरान भी गौरव तिवारी ने अपनी कार्यशैली को कायम रखा। रतलाम का सौभाग्य है की S.P.अमित सिंह जैसे काबिल और जनता व पुलिस कर्मियों में समान रूप से लोकप्रिय अधिकारी के स्थान पर एक बार पुनः ईमानदार और दबंग अधिकारी उनकी सेवा में है। खबर पक्की चूंकि एक जिम्मेदार और जवाबदार न्यूज पोर्टल है तो उसका मानना है की एक बड़े पद पर जब ईमानदार और कर्त्तव्य निष्ट अधिकारी की पोस्टिंग होती है तो उसका स्वागत हर ईमानदार और अमन पसन्द नागरिक को करना चाहिए जिससे उसको अपने काम के लिये जरूरी हौसला अफजाई मिल सके। शहर की तमाम सामाजिक संस्थाओं और प्रतिष्ठित लोगो को ऐसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ट अधिकारी का स्वागत कर के बता देना चाहिए की रतलाम हमेशा अच्छे और ईमानदार अधिकारियों की कद्र करता है। जब हम खराब और भ्रष्ट अधिकारियों को हटाने के लिये ज्ञापन और धरना दे सकते है तो अच्छे अधिकारी का सम्मान और हौसला अफजाई भी हमारी जिम्मेदारी है। और रतलामियो को यह अच्छी तरह आता है ऐसा हमारा मानना है।
