• Wed. Sep 23rd, 2026

पुलिस लाईन स्थिति पुलिस परेड ग्राउंड रतलाम में आयोजित हुई जनरल परेड, उत्कृष्ट टर्न आउट वाले पुलिस कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत

BySurendra Jain

Dec 5, 2025

खबर पक्की, 5 दिसंबर, रतलाम। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन किया गया।
परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक मोहन भार्रावत के नेतृत्व में परेड द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को सलामी दी गई। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों में से उत्कृष्ट वेशभूषा एवं अनुशासन प्रदर्शित करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया। परेड के समापन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को कमांड कराई और अनुशासन का महत्व बताया।
जनरल परेड आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित एवं कार्य के प्रति तत्पर बनाए रखना है। जनरल परेड के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट (वेशभूषा व अनुशासन) की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड के पश्चात पुलिस लाइन का भ्रमण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।
परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल, डीएसपी ट्रैफिक आनंदस्वरुप सोनी, रक्षित निरीक्षक मोहन भार्रावत, सूबेदार अनोखीलाल परमार, थाना प्रभारीगण, रक्षित लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!