• Wed. Sep 23rd, 2026

रतलाम पुलिस द्वारा बैंकों में पहुंचकर सुरक्षा मापदंड की जांच की, बैंक में मौजूद ग्राहकों से सायबर फ्रॉड से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया, पेट्रोल पंप पर सुरक्षा के मापदंड जांचे आवश्यक समझाइश दी गई

BySurendra Jain

Dec 5, 2025

खबर पक्की, 5 दिसंबर, रतलाम। एसपी अमित कुमार के निर्देशन पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित बैंक, एटीएम की सुरक्षा के दृष्टिगत बैंक शाखा एवं एटीएम की पर पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर सुरक्षा माप दंड की जांच की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा बैंक प्रबंधन से सीसीटीवी कैमरे की जानकारी सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग की जानकारी प्राप्त की गई, सुरक्षा गार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इसके अलावा बैंक में अलार्म सिस्टम चालू हैं या नहीं इसकी जानकारी भी पुलिस ने ली। सुरक्षा गार्ड को क्राइम होने पर तत्काल नजदीकी थाने पर कॉल करने की समझाइश दी गई। प्रत्येक दिन बीट अधिकारी द्वारा बैंक या एटीएम की जांच के बाद रजिस्टर में एंट्री करते है। पुलिस अधिकारियों द्वारा रजिस्टर को भी चेक किया।
पुलिस अधिकारियों ने ग्राहकों व बैंक प्रबंधन से संवाद कर बैंकिंग फ्रॉड से बचने के तरीकों से अवगत कराया। डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप फ्रॉड आदि फ्रॉड के प्रचलित तरीके से जागरूक किया। ग्राहकों से अपील की कि अपना एटीएम किसी दूसरे के हाथ में न दें। उन्होंने ग्राहकों को बताया कि बैंक संबंधी कोई भी जानकारी फोन पर पूछे जाने पर न दें और ओटीपी किसी के साथ सांझा न करें। पुलिस ग्राहकों को यह भी समझाया कि फोन पर दिए जाने वाले किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचें। सभी को राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या रतलाम पुलिस द्वारा जारी सायबर हेल्पलाइन नंबर 7049127420 से अवगत करवाया।
क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर भी सुरक्षा इंतेज़ाम, सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई। पुलिस ने निरीक्षण के दौरान जिन बैंक एवं पेट्रोल पंप पर सुरक्षा गार्ड नहीं है, वहां पर गार्ड रखने के लिए कहा। साथ ही एटीएम में भी सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड रखने के लिए बैंक प्रबंधन को निर्देशित किया है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से अन्य कमियों को जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है।

You missed

error: Content is protected !!