• Thu. Aug 20th, 2026

टेलीकालिंग ठगों को पकड़ा खाचरौद पुलिस की बड़ी कामयाबी

BySurendra Jain

Jul 8, 2018

रतलाम। दिनांक 19/06/2018 को फरियादी संतोष पिता सागरमल जी घोचा नि. खाचरोद ने थाने पर रिपोर्ट किया कि मेरी पुत्री नेहा की max life insurance की बीमा पॉलिसी है जिसकी किस्तें भरना पड़ती है, दिनांक 11/05/18 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल से बताया कि आपको बीमा की क़िस्त भरना है नही तो आपका खाता बन्द हो जाएगा, तथा अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा एक msg भी आया जिसमे एकाउंट नं था जिसमे बीमे की राशि जमा करना था। फ़रियादी द्वारा उक्त राशि 51576/- रुपये उक्त संदिग्ध खाते में जमा करा दिए गए। जब फ़रियादी द्वारा मैक्स इन्सुरेंस के ऑफिस जाने पर पता चला कि उक्त बीमे की क़िस्त जमा नही हुई है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर उसके बीमे की रकम ठग ली है। उक्त रिपोर्ट पर थाना प्रभारी दिनेश वर्मा द्वारा तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर ,जगदीश डावर अति.पुलिस अधीक्षक देहात, के निर्देशन में, एवं श्री वी एस कुशवाह एसडीओपी खाचरोद के मार्गदर्शन में निरीक्षक दिनेश वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमे सउनि सैय्यद सलामत अली , प्र आर विक्रम सिंह किराड़े, आर पिंटू चन्देल द्वारा अज्ञात मोबाइल करने वाले ओर अज्ञात खाता धारक की पतारसी कर, *1 केशव पिता प्रहलाद चौहान, 2 अतुल पिता प्रहलाद चौहान दोनो नि. डोस्तपुर , नोएडा उत्तर प्रदेश* को नोएडा से गिरफ्तार कर उक्त राशि 51576 रुपये बरामद किये गए है।

error: Content is protected !!