• Sat. Aug 15th, 2026

सब्जी विक्रेताओं का मंत्री काश्यप के घर प्रदर्शन : कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी, पूर्व मंत्री से भी मिले; बोले- शहर में बड़ा अतिक्रमण नहीं दिख रहा

BySurendra Jain

Nov 19, 2025

खबर पक्की, 19 नवंबर, रतलाम। नगर निगम की ओर से सड़क किनारे बैठे सब्जी व फल विक्रेताओं को हटाने की कार्रवाई का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता रैली निकालकर पहले पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के घर पहुंचे। यहां अपनी समस्या बताने के बाद वे मंत्री चेतन्य काश्यप के स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पहुंचे और कमिश्नर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मंत्री काश्यप के भोपाल में होने के कारण उनके प्रतिनिधि के रूप में भाजपा नेता मनोहर पोरवाल ने विक्रेताओं से चर्चा की। विक्रेताओं ने कहा कि पूरे शहर में बड़े व्यापारियों ने अतिक्रमण किया है, लेकिन टारगेट सिर्फ गरीब सब्जी बेचने वालों को किया जा रहा है।
मंत्री के प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया
मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रतिनिधि पोरवाल ने आश्वासन दिया कि विक्रेताओं की समस्या मंत्री तक पहुंचाई जाएगी। महापौर से भी चर्चा की जाएगीऔर सभी पहलुओं को देखने के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।
विक्रेता मंत्री के घर से निकले, अब कलेक्ट्रेट की ओर
पोरवाल से बातचीत के बाद सब्जी-फल विक्रेता मंत्री के घर/कार्यालय से निकल गए हैं। अब सभी कलेक्ट्रेट की ओर जा रहे हैं, जहां वे प्रशासन को ज्ञापन देंगे और कार्रवाई रोकने की मांग रखेंगे।

You missed

error: Content is protected !!