• Sat. Aug 15th, 2026

ठंड के मद्देनजर रतलाम जिले के स्कूलों के समय संचालन में परिवर्तन, नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल 9 बजे के पहले नहीं होंगे शुरू

BySurendra Jain

Nov 19, 2025

खबर पक्की, 19 नवंबर, रतलाम। सुबह-सुबह जल्दी स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों की सेहत के मध्य नजर शिक्षा विभाग ने स्कूल संचालक के समय में परिवर्तन कर दिया है। 20 नवंबर से आगामी आदेश तक नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों का संचालन 9 बजे के पहले शुरू नहीं होगा। आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
कलेक्टर मिशा सिंह के आदेश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर ने पत्र जारी करते हुए कहा कि जिले में कड़ाके की ठंड का असर अब विद्यार्थियों की सेहत पर दिखने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों- शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई अनुदान प्राप्त तथा अन्य विद्यालयों के शाला समय में परिवर्तन कर दिया है। नर्सरी से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन 9 बजे के पहले नहीं किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आगामी आदेश तक इसका पालन करना अनिवार्य है। जो स्कूल संचालक आदेश का पालन नहीं करेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूल संचालक समय में परिवर्तन से विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी।

You missed

error: Content is protected !!