• Sat. Aug 15th, 2026

भारतीय रेडक्रॉस समिति कई सेवा प्रकल्पों पर कार्य करेगी

BySurendra Jain

Nov 18, 2025

खबर पक्की, 18 नवंबर, रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस समिति जिला रतलाम की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में समिति के नवीन भवन, वृद्धआश्रम के जीर्णोद्धार, पुरानी एंबुलेंस को चालू कर स्टाफ की नियुक्ति, मेडिकल कॉलेज में दवाई की दुकान, मेडिकल हेल्पलाइन के उपकरण सोनोग्राफी केंद्र का जीर्णोद्धार एवं मशीन का अपग्रेडेशन, जन औषधि केंद्र, स्वास्थ्य शिविर एवं अन्य कई विषयों पर चर्चा की गई।
कलेक्टर द्वारा सभी कार्यों की समीक्षा कर उस पर 7 दिन में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक मे समिति के चेयरमैन प्रितेश गादिया ने पूर्व में हुए कार्यों से अवगत कराया साथ ही नई कार्य योजना को विस्तार से रखा।
इस अवसर पर एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, वाइस चेयरमैन सुशील मुणत, कोषाध्यक्ष संजय लूनिया, समिति के वरिष्ठ सदस्य शरद जोशी, हेमंत मुणत, अशोक जैन, सुलोचना शर्मा, सुनील पारीख, दिनेश बरमेचा, सचिव मानस पुरोहित ने अपने-अपने विचार रखें । बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों सहित सोसायटी के सदस्य उपस्थित थे ।

You missed

error: Content is protected !!