• Sat. Aug 15th, 2026

नशा मुक्त भारत अभियान के पॉच वर्ष पूर्ण होने पर नशामुक्ति की शपथ दिलाई गयी

BySurendra Jain

Nov 18, 2025

खबर पक्की, 18 नवंबर, रतलाम। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं जिला प्रशासन के द्वारा नशा मुक्ति भारत अभियान (हृरूक्च्र) के सफल पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में 18 नवंबर को राष्ट्रीय जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के द्वारा रेडक्रास सोसायटी रतलाम के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया सहित पदाधिकारियों की उपस्थिति में नशामुक्ति की शपथ दिलाई गयी। एवं सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन द्वारा जन जागरूकता हेतु जन सुनवाई में उपस्थित जन समुदाय व अधिकारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गयी
इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभियान की उपलब्धियों को उजागर करना, सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाना और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में हमारे सामूहिक प्रयासों को सुदृढ़ करना है। अभियान का उद्देश्य युवाओं में मादक पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। उच्च शिक्षा संस्थानों, विश्वविद्यालय परिसरों, स्कूलों और समुदाय तक पहुंच बनाने तथा अभियान में सामुदायिक भागीदारी और स्वामित्व बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी जन को शपथ दिलाई गई कि
आज हम सब नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर संकल्प लेते हैं कि न केवल हमारा समाज, परिवार और मित्र, बल्कि हम स्वयं भी नशामुक्त रहेंगे, क्योंकि बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है। आइए हम सब मिलकर अपने जिला रतलाम, मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लें ।मैं शपथ लेता/लेती हूँ कि मैं अपने देश को नशामुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूँगा/करूँगी यह शपथ दिलाई गयी । इस अवसर पर एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति राधा मंहत, सामाजिक न्याय उपसंचालक श्रीमति संध्या शर्मा, म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक एवं नोडल अधिकारी रत्नेश विजयवर्गीय सहित अधिकारी कर्मचारियों उपस्थित थे ।

You missed

error: Content is protected !!