• Sat. Aug 15th, 2026

फोरलेन पर बाइक स्लिप हुई, पटवारी की मौत, बेटी की शादी की पत्रिका बांटने जा रहे थे; इंदौर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

BySurendra Jain

Nov 17, 2025

खबर पक्की, 17 नवंबर, रतलाम। जिले के सैलाना के सकरावदा हल्का में पदस्थ पटवारी कमलेश राठौर (52) निवासी निराला नगर रतलाम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पटवारी अपनी दो बेटियों की शादी की पत्रिका बांटने अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रहे थे। सातरुंडा के जमीन बाइक स्लीप होने वह गंभीर घायल हो गए थे। रविवार रात इंदौर रैफर करने के दौरान बदनावर के समीप उनकी मौत हो गई।
घटना बिलपांक थाना अंतर्गत सातरुंडा के समीप फोरलेन पर रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई थी। पटवारी राठौर अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से पत्रिका बांटने धार की तरफ जा रहे थे। घटना कैसे हुई इसका कारण सामने नहीं आया है। लेकिन बताया जा रहा है कि बाइक स्लीप होने से वह पेड़ से टकरा गए थे। जिससे उनके सिर में चोट आई थी। साथ ही रिश्तेदार भी घायल हो गए थे।
112 डायल पर सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस से दोनों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से पटवारी राठौर के सिर में गंभीर चोट होने के कारण परिजन रतलाम के प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर गए। रात 10 बजे प्राइवेट हॉस्पिटल से इन्हें इंदौर रैफर किया। धार जिले के बदनावर पहुंचने पर रास्ते में उनकी मौत हो गई। वापस रात में शव मेडिकल कॉलेज लाया गया। सोमवार सुबह पीएम के शव परिजनों को सौंपा।
29 नवंबर को बेटियों की शादी थी
पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने बताया कि साथी पटवारी कमलेश राठौर के 5 बच्चे है। बड़ी 4 बेटिया है व 1 छोटा बच्चा है। बड़ी दो बेटियों की शादी 29 नवंबर को होने वाली है। बेटियों की शादी की पत्रिका रिश्तेदारों में वह बांटने जा रहे थे। सातरुंडा के समीप बाइक दुर्घटना में वह घायल हो गए थे। एक अन्य रिश्तेदार के पैर में फैक्चर हुआ है। जो प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती है। घर में शादी की खुशियां गम में बदल गई। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था।
बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान ने बताया प्राथमिक जांच में बाइक से वह स्वयं गिरे है। घायल के बयान लिए जा रहे है। सीसीटीवी फूटेज चैक किए जा रहे है।

You missed

error: Content is protected !!