• Sat. Aug 15th, 2026

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बिलपांक का किया निरीक्षण, थाना भवन, हवालात, मालखाना चेकिंग कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

BySurendra Jain

Nov 13, 2025

रतलाम। एसपी अमित कुमार द्वारा 11 नवंबर को रात्रि में थाना बिलपांक पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी बिलपांक निरीक्षक अय्यूब खान एवं थाना स्टाफ से थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं लंबित अपराध के संबंध में चर्चा की। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी के साथ थाना परिसर का भ्रमण किया गया । जिसमें हवालात, शस्त्रागार, रिकॉर्ड रूम, का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारी से थाने का रिकॉर्ड, ड्यूटी रजिस्टर, एफआईआर, शिकायत इत्यादि अभिलेखों का संधारण देखा गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया।
लंबित अपराधों के निराकरण एवं आदतन बदमाशों के विरुद्ध कारवाई के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्ष द्वारा थाना प्रभारी अय्यूब खान को थाने के लंबित अपराधों के निराकरण करने तथा थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कारवाई करने के निर्देश दिए गए।
थाना एवं हवालात का निरीक्षण किया
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा थाना हवालात चेक किया। हवालात में साफ सफाई रखने, बंदी की खाने पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। हवालात में सुरक्षा के मापदंड देखे। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुने, आम जन से अच्छा व्यवहार करे
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को फरियादियों की सभी शिकायतों को गंभीरता के साथ सुनकर संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। थाना पर आने वाले के साथ पुलिस अधिकारी अच्छा व्यवहार करे और हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जाना चाहिए।

You missed

error: Content is protected !!