खबर पक्की, 13 नवंबर, रतलाम। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में ब्लास्ट के बाद मध्य प्रदेश में भी अलर्ट है। रतलाम में दूसरे दिन रात में पुलिस ने बीडीएस व डॉग स्क्वॉड के साथ शहर से लेकर जावरा हुसैन टेकरी क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी अमित कुमार ने डीएसबी शाखा के स्टॉफ की मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर मंगलवार देर रतलाम में एएसपी राकेश खाखा व जावरा में ग्रामीण एएसपी विवेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी व टीम ने अलग-अलग जांच की।
रतलाम में दिलबहार चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन तक एएसपी खाखा के साथ सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, बम व डॉग स्क्वॉड टीम ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों चालकों व स्टेशन पर यात्रियों के बैगों की जांच की। स्टेशन परिसर का चप्पा-चप्पा जांचा गया।
होटलों में जाकर चेकिंग की गई
जावरा में औद्योगिक थाना पुलिस टीम ने हुसैन टैकरी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्र में स्थित होटलों, गेस्ट हाउस के एक-एक कमरे में ठहरे लोगों की आईडी समेत उनके सामान की जांच की। अली राजा गेस्ट हाउस में रुके लोगों के नाम रजिस्टर में देख एक-एक रूप में जाकर रुके हुए लोगों का सत्यापन किया।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान सतत जारी रहेगा। जिले समेत संवेदनशील क्षेत्रों में खास नजर रखी जा रही है।
हुसैन टेकरी इलाके में रुके लोगों की चेकिंग : संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर; बम व डॉग स्क्वॉड के साथ दूसरे दिन भी जांच
