• Sat. Aug 15th, 2026

शुभ विहार कालोनी में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, बेटा ही निकला आरोपी, कर्ज से परेशान होकर की वारदात

BySurendra Jain

Nov 11, 2025

खबर पक्की, 11 नवंबर, रतलाम। स्टेशन रोड थाना अंतर्गत शुभ विहार कॉलोनी में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार फरियादी का बेटा ही आरोपी निकाला। पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है की कर्ज से परेशान होकर बेटे ने अपने ही घर में चोरी की वारदात का अंजाम दिया।
एसपी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी चांदमल पिता सागरमल जैन 60 वर्ष निवासी शुभ विहार कॉलोनी रतलाम द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 09 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 8:45 बजे वह अपने परिवार सहित लक्ष्मीनगर स्थित अपने बड़े भाई स्व. राजमल जैन के घर गए थे। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने घर की छत से प्रवेश कर अलमारी से सोने के आभूषण (लगभग ?18-20 लाख मूल्य के) एवं 38 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए।
बेटा ही निकला आरोपी
एसपी अमित कुमार के निर्देशन एवं एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में थाना स्टेशन रोड पुलिस एवं सायबर सेल की विशेष टीम गठित की गई।
घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर आस-पास के लोगों से पूछताछ एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरियादी के पुत्र सिद्धार्थ जैन पर संदेह होने पर उससे विस्तृत पूछताछ की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पहले तो भ्रमित करने का प्रयास किया, किन्तु कड़ी पूछताछ पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी सिद्धार्थ पिता चांदमल जैन उम्र 24 वर्ष निवासी शुभ विहार कॉलोनी, रतलाम ने बताया कि वह अत्यधिक कर्जे से परेशान होकर अपने ही घर में चोरी की योजना बनाई। उसने घर की छत से प्रवेश कर अलमारी में रखे 38,000 रुपये नकद एवं सोने के आभूषण (02 कंगन, 02 चूडिय़ां, 03 चैन, बाली, 02 पेंडल व 01 अंगूठी) चोरी किए। बाद में पकड़े जाने के डर से उसने चोरी की गई ज्वेलरी को गलाकर दो सोने की डल्लियां (78 ग्राम) बना दीं। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से दो सोने की डल्लियां एवं दो सोने की चैनें (कुल मूल्य लगभग 18 लाख रुपए) जप्त की गई हैं। फरियादी द्वारा भी बरामद आभूषणों की पहचान की गई है।

You missed

error: Content is protected !!