खबर पक्की, 7 नवंबर, रतलाम। सैलाना रोड स्थित शीतल तीर्थ के पीछे टीन शेड में बनी टापरी में शुक्रवार शाम जुआ खेलते 8 जुआरी को पुलिस ने पकड़ा है। इनके कब्जे से 5 बाइक, ताशपत्ती समेत 9450 रुपए जप्त किए है।
सैलाना थाने के धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि शीतल तीर्थ के पीछे गट्टूलाल पिता रतनलाल पाटीदार निवासी गांधी चौक धामनोद के खेत पर टीन शेड की बनी टापरी में कुछ लोग जुआ खेल रहे। सूचना पर टीम बनाकर घेराबंदी की। मौके से जुआ खेलते हुए 8 जुआरियों को पकड़ा।
इनके खिलाफ की कार्रवाई
गिरफ्तार जुआरियों में गट्टूलाल पिता रतनलाल पाटीदार निवासी धामनोद, कालीनाथ पिता अमरनाथ निवासी नई आबादी पंचेड़, छगनलाल पिता भागीरथ गोरा निवासी धामनोद, भेरूलाल पिता रघुनाथ चारण निवासी शेरपुर, लालू पिता बद्रीलाल पाटीदार निवासी धामनोद, महेश पिता वासुदेव राव निवासी पंचेड़ हाल मुकाम बिरियाखेड़ी रतलाम, भंवरलाल पिता वजेराम पाटीदार निवासी डेलनपुर, शांतिलाल पिता रणछोडलाल धाकड़ निवासी पलदूना शामिल है। पुलिस ने इन सब जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट में कार्रवाई की है।
कार्रवाई में यह रहे शामिल
टीम में हेड कॉन्स्टेबल हेमंत जाट, संदीप भदौरिया, कॉन्स्टेबल तूफान भूरिया, फकीरचंद सोलंकी, यशवंत राठौर शामिल रहे।
शीतल तीर्थ के पीछे टापरी में खेल रहे थे जुआ : 8 जुआरियों को पकड़ा, 9 हजार रुपए मिले; खेत में बना रखा था टीन शेड
