• Sun. Aug 16th, 2026

एएसआई लोकेंद्रसिंह बैस का निधन : थाने में ड्यूटी करते समय अचानक तबीयत बिगड़ी, मंदसौर में होगा अंतिम संस्कार

BySurendra Jain

Nov 5, 2025

खबर पक्की, 5 नवंबर, रतलाम। स्टेशन रोड थाना में पदस्थ एएसआई लोकेंद्रसिंह बैस (56) का निधन हो गया। सोमवार शाम थाने में ड्यूटी के दौरान पेट में जलन हुई थी। उसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया। रात करीब ढाई बजे उनका निधन हो गया। रात में ही सूचना मिलने पर एसपी अमित कुमार समेत अन्य अधिकारी हॉस्पिटल पहुंच गए थे। मंगलवार शाम पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र जादौन ने बताया कि सोमवार शाम को वह ड्यूटी पर थे। तब उन्होंने पेट में जलन होने की बात बताई। उन्हें ईसीजी कराने को कहा। तो उनका कहना था कि गैस से कभी-कभी इस तरह होता है। फिर भी उन्हें डॉक्टर को दिखाने को कहा। हॉस्पिटल जाने पर उन्हें एडमिट कर दिया। रतलाम में उनके भाई-भाभी को सूचना देकर परिजनों को भी जानकारी दी गई। रात में उनका निधन हो गया।
मंदसौर के रहने वाले थे- एएसआई बैस तीन साल पहले मंदसौर से प्रमोशन होने पर रतलाम आए थे। दो साल से वह स्टेशन रोड थाने में पदस्थ थे। वह मूलत: मंदसौर के रहने वाले थे। परिवार भी वहीं था। रतलाम के केवल भाई-भाभी रहते है। रात में पुलिस ने परिजनों को तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। रात में ही शव को मेडिकल कॉलेज में पीएम के लिए ले जाया गया। मंगलवार दोपहर एएसआई का बेटा बनारस से आया। उसके बाद पीएम हुआ।
अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि दी
पीएम रूम के बाहर एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, आरआई मोहन भर्रावत, स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन समेत समस्त स्टॉफ ने एएसआई बैस को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद परिजन शाम 6 बजे शव लेकर मंदसौर के लिए रवाना हुए। बुधवार को मंदसौर में उनका अंतिम संस्कार होगा।

You missed

error: Content is protected !!