• Tue. Aug 18th, 2026

लागातार तीसरे दिन भी बादल छाए रहे : तूफान मोंथा का दिखा असर, अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

BySurendra Jain

Oct 29, 2025

खबर पक्की, 29 अक्टूबर, रतलाम। लगातार तीसरे दिन भी आसमान बादलों से घिरा रहा। सुबह से काले घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी। मंगलवार रात से ही तेज हवाएं चल रही हैं। वाहन चालक गर्म कपड़े पहनकर निकलते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा और बारिश की संभावना भी है।
मंगलवार को शहर और जिले में हुई मावठे की बारिश ने राहत तो दी, लेकिन तेज ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। रात से चल रही आंधी भरी हवाओं का असर बुधवार सुबह भी जारी रहा। लोगों को ठंड की वापसी का एहसास हुआ। वाहन चालक भी वाहनों पर तेज हवाओं से बचने के लिए गर्म कपड़ों में नजर आए।
तीन सिस्टम से बदला मौसम
बता दें कि डिप्रेशन (अवदाब), टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) के असर से प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर बना हुआ है। इस कारण बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो अरब सागर में एक डिप्रेशन एक्टिव है, जिससे एक टर्फ एमपी के पास से गुजर रही है। वहीं, उत्तरी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है।
तूफान मोंथा का असर
तेज हवाओं के असर के पीछे तूफान मोंथा की वजह बताई जा रही है। अगले 24 घंटे के दौरान सिस्टम का असर बढ़ेगा। जिसकी वजह से कई जिलों में बारिश की भी चेतावनी दी है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि सिस्टम की वजह से अगले चार दिन तक प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।

You missed

error: Content is protected !!