• Tue. Aug 18th, 2026

साइकिल की दुकान पर सट्टा खेल रहे पिता-पुत्र गिरफ्तार, रतलाम में 70 हजार नकद और दो मोबाइल जब्त, बेटे पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

BySurendra Jain

Oct 29, 2025

खबर पक्की, 29 अक्टूबर, रतलाम। माणकचौक थाना क्षेत्र के संत रविदास चौक पर साइकिल की दुकान में मोबाइल पर सट्टा खेलते पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 70 हजार रुपए और मोबाइल जब्त किए हैं। बेटे पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
थाना प्रभारी पीआर डावरे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात दबिश दी गई। मौके से विकास उर्फ विक्की (40) और उसके पिता श्यामलाल (62) को पकड़ा गया। दोनों के पास से 70 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन जब्त किए गए।
आरोपी विकास पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है, जिसे बुधवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी डावरे ने बताया कि सट्टा-जुएं के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है। थाना स्तर पर विशेष टीम भी गठित की गई है, जो लगातार कार्रवाई करेगी।

You missed

error: Content is protected !!