• Tue. Aug 18th, 2026

पुलिस की अमानक साइलेंसर वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी, 110 दोपहिया वाहनों की जांच, 19 अमानक साइलेंसर जप्त, पिछले दो दिनों में कुल 44 साइलेंसर जब्त

BySurendra Jain

Oct 28, 2025

खबर पक्की, 28 अक्टूबर, रतलाम। एसपी अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा अमानक एवं फटाकेदार साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
28 अक्टूबर को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक राजशेखर वर्मा, सूबेदार अनोखीलाल परमार, सउनि. सर्वेश द्विवेदी, प्रआर. धीरेंद्र दीक्षित, आर. नरेंद्र चौरे, आर. भगतसिंह एवं सै. विजय गोमे द्वारा शहर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान रतलाम शहर में 80 से अधिक दोपहिया वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 16 वाहनों में अमानक फटाकेदार साइलेंसर पाए गए। इन पर चालानी कार्रवाई करते हुए साइलेंसर जप्त किए गए। इसी प्रकार जावरा यातायात चौकी प्रभारी सुबेदार मोनिका ठाकुर, सउनि. समरथ वर्मा एवं हमराह दल द्वारा जावरा शहर में 30 से अधिक दोपहिया वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 3 वाहनों के अमानक साइलेंसर जप्त किए गए।
रतलाम पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है। पिछले दो दिनों में कुल 44 अमानक साइलेंसर जप्त किए जा चुके हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में मानक साइलेंसर का ही उपयोग करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई यातायात को सुगम, सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगी।

You missed

error: Content is protected !!