• Tue. Aug 18th, 2026

एसपी द्वारा जनसुनवाई में आएं 30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

BySurendra Jain

Oct 28, 2025

खबर पक्की, 28 अक्टूबर, रतलाम। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 30 आवेदको की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से सुना। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (शहर) राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न शिकायतो को सुनकर थाना प्रभारीयो से प्रकरणों के बारे में एवं की गई कार्यवाही की जानकारी ली साथ ही नई शिकायतो पर शीघ्र कार्यवाही कर निराकरण करने एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने के संबंध में निर्देश दिए गए। पुलिस अधिक्षक द्वारा पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की और उनकी प्रगति की जांच की। एसपी ने आमजन की शिकायतें सुनने पर बल दिया और कहा कि यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया, उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंदस्वरुप सोनी, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अनिशा जैन, निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन, निरीक्षक पतिराम डावरे, निरीक्षक श्रीमति गायत्री सोनी, निरीक्षक रेखा चौधरी, निरीक्षक पार्वती गौड़ उप निरीक्षक अनुराग यादव आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!