• Tue. Aug 18th, 2026

पुलिस कार्रवाई : छोटे भाई की हत्या करने वाला बड़ा भाई पुलिस की गिरफ्त में, मृतक की पत्नी ने की पुलिस में रिपोर्ट, 24 घंटे की भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

BySurendra Jain

Oct 26, 2025

खबर पक्की, 26 अक्टूबर, रतलाम। जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई की जान लेने वाले बड़े भाई मोहन को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
मृतक संतोष दामा की पत्नी गुड्डी बाई (24) निवासी ग्राम गराड द्वारा थाना सरवन पर रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसने बताया कि जेठ मोहन दामा ने जमीन के हिस्से की बात को लेकर उसके पति संतोष दामा को जान से मारने की नीयत से मारपीट कर, गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की रिपोर्ट पर थाना सरवन पर अपराध क्रमांक- 315/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस.का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
लगातार प्रयास के बाद गिरफ्तार
घटना की गंभीरता पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरवन निरीक्षक अर्जुन सेमलिया के नेतृत्व में थाना सरवन पुलिस द्वारा तत्काल टीम बनाकर लगातार प्रयास कर घटना के 24 घण्टे के भीतर आरोपी मोहन पिता उदाजी जाति दामा भील (35) निवासी गराड थाना सरवन जिला रतलाम को गिरफ्तार किया गया।

You missed

error: Content is protected !!